फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों के इबादत में गुजरने लगे दिन

Fri, 19 Jun 2015 08:22 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजदारों के इबादत के खास दिन शुरू हो गए हैं। पहले दिन रोजा रखने के साथ ही रोजेदारों ने इबादत शुरू कर दी हैं। इबादत का सबसे बेहतर मौका रमजान है। लोग इन दिनों रोजा रखकर नमाज पढ़ने और इबादत करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। रमजान के पहले दिन बड़ी तादाद में लोगों ने रोजा रखे और खुदा की इबादत में पूरा समय दिया। खास था कि जुमां को ही पहला रोजा पड़ना। जामा मस्जिद में शाही इमाम साहिर हुसैन ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मस्जिदों में रात को नमाजे तराबी कलाम पाक की तिलाबत के बाद सहरी से रोजा की शुरूआत हुई। अलग-अलग टाइम के हिसाब से मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। पहले रोजा को हर मस्जिद में नमाजियों की बड़ी तादाद रही। जिले में इस खास मौके पर बिजली विभाग ने जहां रोजा इफ्तार और सहरी के टाइम बिजली कटौती बंद कर दी है, वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों ने मस्जिदों के आसपास सफाई चूना आदि का खास प्रबंध किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें