फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पावर लिफ्टिंग में रोहित और विशाल रहे अव्वल

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में  पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेता ​खिलाड़ी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को अंतर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का लोहा मनवाया। पहले दिन बदायूं के रोहित व विशाल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जनपदों के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में भी बदायूं के विशाल तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि रामपुर के जितेंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
74 किलोग्राम वर्ग में रामपुर के शेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं संभल के स्वयं प्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। 83 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली के सुमित प्रथम और संभल के अमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। विजेता खिलाड़ियों को अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन रजनीश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें