फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुहेलखंड विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से संबद्ध जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। इससे अब ऐसे छात्र-छात्राएं, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे, वे भी निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कई कॉलेजों से प्राप्त सुझावों और छात्रों की तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब कॉलेज स्तर पर इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया आठ नवंबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
परीक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पोर्टल पर अत्यधिक लोड और कुछ छात्रों की अपूर्ण जानकारी के चलते फॉर्म जमा करने में कठिनाइयां आ रहीं थीं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्यों ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम हजारों विद्यार्थियों को राहत देने वाला है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उन विद्यार्थियों को, जो इंटरनेट या साइबर सेंटर की सीमित उपलब्धता के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए छात्र समय रहते फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें