फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली के रोहन, उझानी के शिवम चमके, दो कुश्तियां बराबर पर छूटीं

विज्ञापन
उझानी दंगल में कुश्ती के जौहर दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उझानी। रामलीला महोत्सव में रूपराम पहलवान की स्मृति में शुरू दंगल (कुश्ती) में पहलवानों ने अपने दमखम से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया। पहले दिन कुश्ती के चार मुकाबले हुए। दिल्ली के रोहन और उझानी निवासी शिवम ने दांवपेच के बेहतरीन प्रदर्शन से जीत हासिल की। पहलवानों के बीच दो मुकाबले बराबरी पर छूट गए। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पहलवानों से परिचय के साथ कुश्ती शुरू कराई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) इंटर कॉलेज के मैदान पर दंगल की शुरूआत मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। शुरूआत में किशोर पहलवानों के बीच जोर- आजमाइश हुई। हरियाणा के अस्मित और दिल्ली के पहलवान ओम के बीच मुकाबला करीब 10 मिनट तक चला। दोनों ही पहलवानों ने दांवपेच दिखाए, लेकिन वह एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर नहीं पड़े। रोमांचक मुकाबले में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी दोनों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी तरह मुजरिया क्षेत्र के गांव विचौला निवासी विशाल और उझानी के अनित के बीच भी मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दिल्ली के पहलवान रोहन और कछला के आजिम के बीच मुकाबला शानदार रहा। रोहन ने पांच मिनट में ही आजिम को पछाड़ दिया। दोनों के बीच कुश्ती के दौरान दर्शक भी खुशी में उछल पड़े। उझानी के शिवम पहलवान ने बरेली में आंवला के नन्हे पहलवान को हरा दिया। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य ने उद्घाटन करने के बाद पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

दंगल संयोजक हरवंश पहलवान समेत कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका पूर्व जिला केसरी राजेंद्र यादव पहलवान और पीटीआई रामदास यादव ने निभाई। कोच सत्यनारायण शर्मा ने दर्शकों को दंगल का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर सचिन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, बलराम यादव और अंकुर वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

उझानी दंगल में कुश्ती के जौहर दिखाते पहलवान। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें