फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, सिपाही को भी लगी गोली

विज्ञापन
बिसौली पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बिसौली। बिसौली पुलिस ने लूट की वारदात में वांछित एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि 5 मार्च 2026 को ग्राम शेखूपुरा के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक राहगीर को लिफ्ट देने के बहाने रोक लिया। उससे 5250 रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के संबंध में थाना बिसौली पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इस बीच बुधवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास ग्राम भानपुर अंडरपास की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एक मुख्य आरक्षी वीरेश घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर, थाना बिल्सी बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। घायल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें