फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज देगा विशेष सुविधाएं

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि      
विज्ञापन

परिवहन विभाग रक्षाबंधन पर दूरदराज से आने वालों के लिए 5 से 10 अगस्त तक विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस अवधि में दिल्ली मार्ग पर रोजाना 100 बसें दौड़ेंगी। 
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि डिपो से लगभग 70 बसें रोजाना दिल्ली मार्ग पर दौड़ रहीं हैं, लेकिन 5 से 10 अगस्त तक रक्षाबंधन पर 100 बसें निरंतर दौड़ेंगी। इस क्षेत्र के अधिकतर लोग दिल्ली, आगरा की ओर से घर आते हैं, दो दिन रुकने के बाद वापस चले जाते हैं। इसलिए इन मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं इस अवधि में बेहतर सुविधाएं देने वाले और छह दिनों में 1800 किमी करने वाले निगम के नियमित चालकों-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जबकि संविदा चालकों-परिचालकों को देय किमी राशि से 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा डिपो के तकनीकी कर्मी पांचों दिन उपस्थित रहेंगे। इसके बदले उन्हेें पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर दो दिन की समय अवधि का बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें