फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज को मिले 20 चालक, अब लोकल मार्गों पर भी दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
चालकों को प्र​शिक्षण देते एआरएम अजय कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम में चालकों की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। इसके लिए चालकों की भर्ती की जा रही है। 20 चालकाें को संविदा पर भर्ती कर लिया गया है। एआरएम ने चालकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बसाें को सुरक्षित तरीके से चलाए। साथ ही हर स्टाॅपेज पर बस जरूर रोकें।
विज्ञापन

चालकों की कमी के कारण लगभग 30-40 बसें प्रतिदिन वर्कशॉप में खड़ी रह जाती हैं। इससे जिले में लोकल रूटों पर बसें चलने में दिक्कत आती हैं। लंबे रूट दिल्ली, आगरा, मथुरा आदि जगह तो बसों को भेज दिया जाता है, लेकिन कम दूरी के रूटों पर बसों के फेरे कम लग पाते हैं या नहीं लगते।
चालकों की कमी को देखते हुए अब संविदा पर 20 चालकों को भर्ती किया गया है। एआरएम अजय सिंह ने बताया कि चालकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने चालकों को बताया कि प्रत्येक स्टॉपेज पर बस जरूर रोकें। इसके अलावा बस को निर्धारित गति से तेज न चलाएं।
विज्ञापन



20 चालकाें को भर्ती किया गया है। इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। जल्द ही और चालक भर्ती किए जाएंगे। चालकाें की समस्या खत्म होने से ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन होगा।- अजय कुमार सिंह, एआरएम , बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें