फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अफसरों के रवैये से नाखुश रोडवेज कर्मचारी

Sat, 23 Sep 2023 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम के अधिकतर कर्मचारी इन दिनों अधिकारियों से नाखुश चल रहे हैं। उनके वेतन से लगातार कटौती हो रही है, लेकिन अभी तक उस पर कोई विराम नहीं लगा है। अगर कटौती बंद नहीं हुई तो कुछ कर्मचारी काम बंद हड़ताल करने की फिराक में है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के चालक कुछ समय से ज्यादा ही परेशान हैं। हालांकि उन्होंने चार दिन पहले वर्कशॉप में प्रदर्शन कर समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया था। उनका कहना था कि उनके वेतन से कटौती की जा रही है। रोडवेज बसें अगर दो लीटर ज्यादा डीजल खा रहीं हैं तो उसका पैसा चालकों के वेतन से काट लिया जा रहा है।
यह भी नहीं देखा जा रहा है कि वास्तव में बस के ज्यादा डीजल खपत होने की मुख्य वजह क्या है। अभी भी किसी बस की कोई जांच नहीं कराई गई है। फिर भी चालकों के वेतन से डीजल का पैसा काटा जा रहा है। इससे तमाम चालक परेशान हैं। वह अधिकारियों के प्रति खुश नहीं है। कुछ चालकों का कहना है कि अगर परिवहन निगम के अधिकारी वेतन कटौती बंद नहीं करेंगे तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस समस्या को लेकर चालक हड़ताल करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


- चार दिन पहले चालकों ने वेतन कटौती को लेकर हंगामा किया था। तब हमने कहा था कि बसों का परीक्षण करा लिया जाएगा। बसों के परीक्षण के बाद ही डीजल खपत के बारे में पता चलेगा। तभी हम कोई कार्रवाई कर सकते हैं।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें