फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें लगाती हैं जाम

Thu, 31 Aug 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कारण चाहें ट्रैफिक पुलिस की कमी हो या फिर साधनों की कमी, रोडवेज बस स्टैंड पर लगने वाले जाम की बदहाल तस्वीर कब बदलेगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वर्तमान हालात देख ऐसा नहीं लगता कि यह व्यवस्था सुधर भी पायेगी। तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का प्रयास नजर नहीं आ रहा है। रोजाना छोटे-बड़े वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोग प्रतिदिन जाम से परेशान हैं। व्यस्त चौराहा होने पर भी वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से खड़ा किए जाने से जाम की समस्या पैदा होती है।       
विज्ञापन

शहर में अकेले रोडवेज बस स्टैंड चौराहे की बात करें तो हर दिन राहगीरों को घटों जाम से जूझना पड़ता है। बावजूद जिला प्रशासन कोई उचित कदम नहीं उठा रहा। परिणामस्वरूप जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। व्यस्त चौराहा होने के बाद भी पुलिस की लापरवाही के चलते वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की कल्पना कर पाना मुश्किल है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें