फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज की बसों से लग रहा जाम, फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
जिला अस्पताल जाने वाले रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चालकों की मनमानी से रोडवेज बस स्टैंड से आंबेडकर पार्क तक भीषण जाम लग रहा है। इससे जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को जाने वाली एंबुलेंस फंस रही हैं। रविवार को भी कई एबुंलेंस इसके जाम में फंसी रही।
विज्ञापन


रोडवेज के चालक बीच सड़क पर ही बसों को खड़ी करके यात्रियों को बैठा रहे हैं। इससे सुबह से लेकर रात तक रोडवेज, लावेला स्टैंड, आंबेडकर पार्क और पुलिस लाइन तक जाम लगा रहा है। बस चालकों पर कार्रवाई के अभाव में उनके हौसले बुलंद हैं।
प्रशासन व यातायात और परिवहन निगम के प्रयासों के बाद भी दूसरे डिपो के चालक सड़क पर बसें खड़ी करके यात्री बैठाते हैं। यहां जाम न लगे इसको लेकर डीएम ने सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक दूसरे डिपो की बसों के आने पर रोक लगा दी थी। कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिला लेकिन करीब 20 दिन बाद ही फिर से वही स्थिति है।
विज्ञापन


रविवार को 10 बजे बस अड्डे से आंबेडकर पार्क तक करीब 40 बसें सड़क पर खड़ी कर दी गई। इससे एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान कई एंबुलेंस भी फंस गई, जो मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहीं थीं। एक घंटा तक मरीजों को एंबुलेंस में ही तड़पना पड़ा।

तीमारदार श्याम बाबू ने बताया कि डायरिया होने पर भाई को जिला अस्पातल लाए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आंबेडकर पार्क के पास लंबा जाम मिला। थोड़ी दूर जाने के लिए करीब एक घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। हालत बिगड़ने लगी तो उसे एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल तक जैसे-तैसे पहुंचाया।

कोट,
- चालकों को रोड पर बस न खड़ी करने के लिए निर्देश दिए हैं। अगर सड़क पर बस खड़ी मिली तो चालक व परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें