फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कंपिल से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा बंद

विज्ञापन
राडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। कंपिल (फर्रुखाबाद) से दिल्ली के चलाई जा रही रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई है। इस कारण उसहैत, कादरचौक और कछला इलाके के यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और वे दिल्ली तक जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से कंपिल से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा चलाई जा रही थी। यह बस गंगा किनारे बसे कंपिल से उसहैत, कादरचौक, भूड़ा भदरौल और कछला होते हुए दिल्ली रवाना होती थी। इससे क्षेत्रीय लोगों को बहुत राहत थी।
बस से क्षेत्रीय लोग दिल्ली तक आराम से सफर कर रहे थे लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से यह बस बंद कर दी गई है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत आ रही है। ऐसे में वे निजी वाहनों से सफर कर रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय बस सेवा के घाटे में जाने के कारण किया गया है।
विज्ञापन


बस सेवा लगातार घाटे में जा रही थी। ऐसे में इस सेवा को बंद करने का निर्णय किया गया है। इस रूट पर डग्गामार वाहन हावी हैं। जब तक उन पर लगाम नहीं कसी जाएगी, तब तक रोडवेज बसों का यही हाल रहेगा।
विज्ञापन

-धणेेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें