फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपिल के लिए रोडवेज बस सेवा पुन: शुरू

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं से कंपिल-दिल्ली रोडवेज बस सेवा बंद होने से क्षेत्रीय यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया। अब कंपिल के लिए रोडवेज बस सेवा पुन: बहाल कर दी गई है। इससे कादरचौक, उसहैत क्षेत्र के लोगों को दिल्ली तक जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस कंपिल से दिल्ली संचालित होती आ रही थी। इस बस से उसहैत, कादरचौक समेत जिले की करीब दो सौ से अधिक सवारियों का दिल्ली के लिए सीधे आना जाना हुआ करता था। करीब दो महीने पहले इस रोडवेज बस सेवा को अचानक बंद कर दिया गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने के लिए डग्गामार बसों का ही सहारा रह गया। वहीं डग्गामार चालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल रहे थे।

जानकारी होने पर अमर उजाला ने दिल्ली जाने वाली सवारियों से बात की और उनका दर्द अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया। इस पर संज्ञान लेते हुए एआरएम अजय कुमार ने रोडवेज बस सेवा को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



इन मार्गों से होकर गुजरेगी बस
बदायूं से कादरचौक, उसहैत और कटरा साआदतगंज होते हुए बस कंपिल पहुंचेगी। वहां से यात्रियों को लेकर उसहैत, कादरचौक, ननाखेड़ा, कछला और सहसवान गुन्नौर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में भी बस दिल्ली से गुन्नौर, सहसवान, कादरचौक होते हुए कंपिल पहुंचेगी। फिर वहां से लौटकर बदायूं आएगी। इस बस सेवा से करीब 200 यात्री रोजाना लाभान्वित होंगे।

रोडवेज बस सेवा बंद होने के पीछे कारण लोड फैक्टर था। इनकम कम आने की वजह से बस सेवा प्रभावित हुई थी। सवारियों की समस्या को देखते हुए अब पुन: सेवा बहाल कर दी गई है। चालक-परिचालक को अच्छी इनकम लाने को कहा गया है। -अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें