फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली-चंदौसी के लिए रात नौ बजे शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

सार

बदायूं में परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिसौली-चंदौसी के बीच रात नौ बजे नई बस सेवा शुरू की है। पहले रात आठ बजे के बाद बसें बंद हो जाती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। अब लोगों को डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने बिसौली-चंदौसी के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरूआत की है। यह बस मुरादाबाद से यहां आकर नौ बजे रात में हर रोज वापस में जाएगी। बस रात को चंदौसी में ठहराव के बाद सुबह में मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

शहर से बिसौली-चंंदौसी के लिए रात आठ बजे के बाद रोडवेज की सेवा ठप हो जाती थी। इस समस्या को अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर संज्ञान लेते हुए एआरएम ने रात नौ बजे मुरादाबाद डिपो की बस को लगाया है। वह 8:20 बजे बदायूं डिपो पर आकर रात नौ बजे चंदौसी तक की सभी सवारियों को लेकर रवाना होगी। इससे बिसौली-चंदौसी जाने वालों को अब डग्गामार वाहनों को अधिक रुपये देकर यात्रा करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
परिवहन निगम ने बुधवार से रात नौ बजे बिसौली-चंदौसी के बस की शुरूआत की है। यहां अक्सर रात 8 बजे के बाद यात्री भटकने को मजबूर हो रहे थे। एआरएम ने इसे देखते हुए रात नौ बजे रोडवेज की बस का संचालन को हरी झंडी दे दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए व्यवस्था बनाई गई है। नई बसें आने के बाद रात नाै बजे चंदौसी को रूट तय कर बस आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें