फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-मुरादाबाद रोड पर बसें बढ़ाने की मांग

Wed, 25 Feb 2015 08:16 PM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज-मुरादाबाद वाया बिल्सी मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के तहसील प्रभारी प्रभात कुमार सक्सेना ने पत्र लिखकर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने उ.प्र राज्य सड़क परिवहन निगम के मुरादाबाद पीतलनगरी डिपो और कासगंज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि बिल्सी नगर के व्यापारियों को मुरादाबाद और कासगंज जाने के लिए रोडवेज की पर्याप्त बसें नहीं मिलती। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि यदि परिवहन निगम ने इस मार्ग पर आधा दर्जन बसों का संचालन शुरू कर दिया तो लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल जाएगी। साथ ही विभाग को इससे काफी लाभ पहुंचेगा। इसलिए जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन

मांग करने वालों में  गोविंद देवल, चेतन तोष्नीवाल, सचिन असावा, अमित कुमार खितौरा वाले, अवधेश लड्डा, भुवनेश बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें