फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राइवेट बस को बचाने के प्रयास में खंती में घुसी रोडवेज, दो महिलाएं चोटिल

विज्ञापन
वह रोडवेज बस जो, अनिंयत्रित होकर खंदी में जा गिरी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के सतेती चौराहा के पास प्राइवेट बस को बचाने के प्रयास में बदायूं डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। इससे उसमें बैठे 13 यात्री बाल बाल बचे, लेकिन दो महिलाएं मामूली चोटिल हो गईं। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोटिल महिलाओं को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के रोडवेज परिचालक सुबोध कुमार ने बताया सोमवार सुबह दस बजे वह बदायूं बस स्टैंड से बस में यात्रियों को भरकर दिल्ली जा रहे थे। बस में 13 यात्री सवार थे। इसी बीच बिल्सी थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस उनकी बस को ओवरटेक करने लगी। इसी बीच प्राइवेट बस आगे निकल गईं। इसके बाद प्राइवेट बस के चालक ने अचानक ब्रेक लिए। इससे उन्होंने प्राइवेट बस को बचाने का प्रयास किया। जिससे उनकी रोडवेज का पहिया सड़क से नीचे उतर गया। बस अनियंत्रित होकर सतेती चौराहा के पास खंती में घुस गई। इस हादसे में किसी के गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव बसंत नगर निवासी चंद्रवती व बदायूं निवासी राखी के हाथ में मामूली चोट लगी है। सूचना पर बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें