फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंजाब से लौट रहा रोडवेज बस चालक रास्ते में रहस्यमय ढंग से लापता

Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। पंजाब से घर लौट रहा रोडवेज बस चालक रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परिवार ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कस्बे के मोहल्ला बादाम नगर निवासी कुमरपाल कश्यप पंजाब में रह रही अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने गए थे। 8 अक्तूबर को वह वापस दातागंज आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गए। दातागंज में रह रहे उनके बेटे टिंकू ने बताया कि रास्ते के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन पिता का पता नहीं चला। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें