फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झमाझम बारिश में सड़कों से लेकर गलियां तक जलमग्न

Sun, 11 Aug 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
टिकटगंज से पुरानी चुगीं जाने वाले रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार शाम को अचानक तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब दो घंटे तक शहर में झमाझम बरसात होती रही। हालांकि इससे शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। कुछ ही देर में बारिश इतनी तेज हुई कि नाले उफना गए। नालों को गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। कई नीची दुकानों में नाला का यह गंदा पानी भर गया, जिसकी वजह से व्यापारियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसका असर यह है कि लोगोें को गर्मी से काफी निजात मिली है। शनिवार को सुबह से काले बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के करीब कुछ देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन बादलों के आगे वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। वहीं शाम को करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। राहगीरों को बारिश ने संभलने का मौका तक नहीं दिया। जैसे-तैसे राहगीरों ने आसपास स्थिति दुकानों और घरों के आगे निकले छज्जों के नीचे खड़े होकर अपने आप को भीगने से बचाया। हालांकि अचानक आयी बारिश की वजह से दुकानदारों का काफी सामान भीग गया।

इन जगहों पर हुआ जलभराव
-जोगीपुरा
-गांधी ग्राउंड
-छह सड़का
-आवास विकास
-शिवपु़रम
-नेकपुर
-टिकटगंज
-आर्य समाज


अगस्त में हुई 278 एमएम बारिश
-एक अगस्त से लेकर 10 अगस्त सुबह 6 बजे तक जिले की औसत वर्षा 278 एमएम दर्ज की गई। एक अगस्त को नौ एमएम, सात को डेढ़ एमएम, आठ को 86 एमएम, नौ को 76 एमएम और 10 को 11 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन



मधुवन कॉलोनी में डेढ़ फीट तक हुआ जलभराव
-शहर की मधुवन कॉलोनी, ब्राह्मपुर की मुख्य सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया। मधुवन कॉलोनी के कुछ घरों के अंदर नालियों का गंदा पानी भी घुस गया था, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। यहीं हाल ब्राह्मपुर मोहल्ले का है। सकरी क्लीनिक के पास भी एक फुट तक सड़क पर जलभराव हो गया था। बारिश बंद होने के काफी देर बाद भी पानी नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें