कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवरगांव के मजरा हरहरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। लाइन बिछाने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। इन खोदी गई सड़कों से आए-दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूली बच्चे और वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान रामेश्वर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्य के दौरान गांव में कई गलियों में सड़कों को खोदा गया था, जिन्हें ठीक नहीं किया गया है। सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन अबतक स्थिति जस की तस है।
शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं ले रहे सुध
जल जीवन मिशन के तहत गांव में सड़कों को खाेदा गया था, लेकिन उनको ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई। इससे ग्रामीण परेशान हैं। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।- निहाल सिंह
समस्या को देखते हुए जल निगम से शिकायत की, लेकिन सड़कों को ठीक कराने का काम अबतक नहीं हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चाें को आने-जाने में अधिक परेशानी हो रही है। - रामौतार, ग्राम प्रधान
गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन अब तक घरों तक पानी की पाइप लाइन नहीं पहुंची है। जल निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। -दुर्गपाल
सरकार की नीति है कि घर-घर पेयजल पहुंचे, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते योजना को पलीता लगाया जा रहा है। योजना में धांधलेबाजी की बू आ रही है। - लाल सिंह
हरहरपुर गांव में बंद पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद
हरहरपुर गांव में बंद पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद
हरहरपुर गांव में बंद पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद
हरहरपुर गांव में बंद पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद
हरहरपुर गांव में बंद पड़ा ओवर हेड टैंक का निर्माण। संवाद