फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाला निर्माण को उधेड़ी सड़क, तीन साल बाद भी नहीं बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे सिरसा रोड पर बनाया गया नाला घोटाले की भेंट चढ़ गया, जिससे पानी का बहाव नहीं हो सका। इस नाले का फायदा क्षेत्रवासियों को नहीं मिला तो यहां एक और बड़ी समस्या इसके निर्माण के दौरान खड़ी कर दी गई। नाला निर्माण के दौरान उधेड़ी गई सड़क तीन साल बाद भी जस की तस पड़ी है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरसा रोड पर नाला निर्माण के दौरान इंटरलॉकिंग रोड की ईंटों को उखाड़ दिया गया था। यहां नाला बनने से क्षेत्रीय लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने की वजह से लोगों की समस्या दूर नहीं कर पाया। यहां के लोग पहले की तरह जलभराव से जूझते हैं। फिलहाल एक बड़ी समस्या यहां नाला निर्माण के लिए जगह-जगह उखाड़कर डाली गई सड़क भी है। यह सड़क कई टुकड़ों में उखड़ी पड़ी है। तीन साल बीतने के बाद भी इस सड़क की सुध नहीं ली गई है जिससे राहगीरों को ठोकरें खानी पड़ती हैं।
लोगों का कहना है कि मामूली बरसात होने पर यहां मिट्टी की वजह से फिसलन हो जाती है तो जगह-जगह उखड़े पड़े रोड के गड्ढों में पानी भर जाता है। इसकी तमाम शिकायतों के बाद भी कोई इस ओर गौर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

यह बात मेरे कार्यकाल की नहीं है, साथ ही काफी पुरानी है, फिर भी इसका निदान कराएंगे। नगर पालिका की सीमा में जितनी सड़क उखाड़ी गई है, उसको जल्द सही करा दिया जाएगा। - डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें