कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा के पास चन्दौसी की ओर से आ रहे एक गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली का धुरा टूट गया। इससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े होने के साथ ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे एम-एफ हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल कश्मीर सिंह यादव ने जेसीबी मंगवा कर गन्ना व ट्रैक्टर-ट्राली को हटवाया। करीब घंटाभर बाद जाम खुला। इस दौरान काफी लंबा जाम लग चुका था।