यहां बता दें कि जिले में तमाम स्थानों पर परिषदीय स्कूलों पर लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है। देहात क्षेत्र में लोगों द्वारा कंडे, भूसा आदि डालकर कब्जा कर लिया जाता है। प्रधानाध्यापकों के शिकायत करने के बाद भी उन्हें कब्जा मुक्त नहीं कराया गया। अब बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने उन सभी स्कूलों को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रयास शुरु कर दिए है। इसी क्रम में आज उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तीन दिन के अंदर ऐसे सभी स्कूलों के नाम की सूची उपलब्ध कराएं। बीएसए ने बताया कि सूची मिलने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से उन स्कूलों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षक की बची सीट पर भर्ती के लिए सोमवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में 82 अंक प्राप्त करने वाल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। इसमें केवल एक अभ्यर्थी ने ही काउंसिलिंग कराई। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सिर्फ एक अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल हुआ।