फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरओ व एआरओ की परीक्षा 27 को, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 26 केंद्रों पर 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी परीक्षा को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, निर्विध्न, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराएं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि इस परीक्षा में 10,824 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली सुबह 9:30 से अपराह्न 12:30 तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक होंगे। परीक्षा केंद्र पर क्लॉक रूम की व्यवस्था होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित समय में केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। एडीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों व उसके आसपास सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें