फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपीएससी में रिषभ ने हासिल की 116वीं रैंक

विज्ञापन
रिषभ शर्मा
विज्ञापन
बदायूं/जगत। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में ब्लॉक जगत के गांव दारा नगर निवासी संजीव शर्मा के बेटे रिषभ शर्मा ने 116वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत जारी रखी। रिषभ शर्मा के पिता संजीव शर्मा एलआईसी में चीफ मैनेजर हैं और वर्तमान में मेरठ में तैनात हैं, जबकि उनकी मां आभा शर्मा शहर के सिविल लाइन इलाके में रहती हैं। अभी वह मुरादाबाद में एलआईयू इंस्पेक्टर के पद पर हैं। दो भाइयों में बड़े भाई दिव्यांश शर्मा बेंगलुरु की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

रिषभ ने मुरादाबाद के डीपीएस कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इसके बाद प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी मिल गई, लेकिन लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना उन्हें पसंद नहीं आया। करीब छह महीने नौकरी करने के बाद वर्ष 2023 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। मुरादाबाद लौटकर उन्होंने घर पर ही ऑनलाइन कोचिंग के साथ प्रतिदिन लगभग दस घंटे पढ़ाई की। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में उन्होंने 116वीं रैंक हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें