स्मृति वंदन संस्था की ओर से आयोजित कराए जा रहे स्मृति वंदन महोत्सव के तहत रविवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज में बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उझानी स्थित एस्सार पेट्रोल पंप से मेडिकल कॉलेज तक हुई साइकिल रेस में भदवार इंटर कॉलेज की रिंकी यादव प्रथम और मानसी द्वितीय स्थान पर और राजाराम इंटर कॉलेज नीतू पटेल तीसरे, अंशू चौथे और कंचन पटेल पांचवें स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि एसएसपी सौमित्र यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके बाद इस्लामियां कॉलेज में हुई ग्रामीण कबड्डी लीग का शुभारंभ एसएसपी ने किया। कबड्डी बालिका वर्ग 65 किग्रा में हरविलास गोयल इंटर कॉलेज विजेता और भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। बालक वर्ग में एसके इंटर कॉलेज और विजेता और महेश बाल विद्या मंदिर उपविजेता रहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेष पाठक, डॉ. वीपी सोलंकी, पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल पवार, राजेंद्र सिंह ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता रिटायर्ड प्रधानाचार्य डॉ. पी दास ने की।
कुश्ती प्रतियोगिताओं में पूर्व डीजीसी जवाहन सिंह, संस्था अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, राजन मेंहदीरत्ता ने परिचय प्राप्त किया। संयोजक अतर सिंह ने पहलवानों की कुश्ती कराई। कुश्ती के 75 किग्रा वर्ग में उझानी के मोहम्मद शफीक, 78 किग्रा वर्ग में केशव, 93 किग्रा वर्ग में रामसेवक, 58 किग्रा वर्ग में नितिन कश्यप, 55 किग्रा वर्ग में सिकंदर प्रथम रहे। अन्य कुश्तियों में अमजद गांजी, हेम सिंह, राजवीर, सूरजपाल आदि विजयी रहे। रैफरी सुनील शर्मा और रामदास यादव एवं निर्णायक मंडल में मधुकर मिश्रा, विपिन तोमर, रमेश चंद्र मिश्रा रहे।
इस दौरान कानपुर के भूरे, पीलीभीत के मुक्ताप्रसाद शर्मा, बरेली के रामसेवक, दातागंज से राजू एवं खटीमा से रहीश मियां मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन में सुभाष मिनोचा, रामदास यादव, रमेश सिंह, सतेंद्र, मनोज यादव, दीपेश सिंह, देवेंद्र कुमार, विनय कुमार, अतुल पाठक आदि का सहयोग रहा।