फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर बरसाये ईंट-पत्थर, तो जवानों ने दौड़ाए दंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन ग्राउंड में एक तरफ दंगाई खड़े पत्थरबाजी कर रहे थे, तो वहीं पूरी तैयारी के साथ उतरी पुलिस उनका डटकर मुकाबला कर रही थी। पहले पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी, फिर पानी की बौछार की, नहीं माने तो डंडा लेकर दौड़ा दिया। इस दौरान बलवा करने वाले भागते नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। कुछ पुलिस कर्मी अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर उपद्रवी के रूप में नजर आए तो वहीं एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी पूरी तैयारी के साथ उनसे निपटने के टिप्स बताते नजर आए। इस दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा समेत सभी पुलिस अधिकारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर मैदान में उतरे। एसएसपी ने उन्हें बताया कि बलवाई किसी को नही छोड़ते हैं। इसलिए हर तरह से मजबूत होकर घटनास्थल पर पहुंचना चाहिए। आपके पास अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। दंगा निरोधक उपकरणों एवं शस्त्रों को हर हाल मे अपने पास रखें। उन्होंने किसी भी तरह के लॉ एंड आर्डर की समस्या से निपटने के लिए तैयार रहने को निर्देशित किया। साथ ही इस दौरान अलग-अलग टीमें बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, फायर ब्रिगेड पार्टी,लाठी पार्टी, चिकित्सा पार्टी इत्यादि के रूप में जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बलवा ड्रिल का रिहर्सल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें