बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या करने वाले दूसरे हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
चार फरवरी को ग्राम सगराय निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यवीर उर्फ बंटू (17) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। रविवार दोपहर उसका शव एक निर्माणाधीन मकान में तो उससे पहले उसका ई-रिक्शा खाई में पड़ा मिला था। सोमवार को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का खुलासा किया। इसमें सहसवान कस्बे के मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी इकबाल उर्फ इकबालुद्दीन पकड़ा गया था जबकि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरी निवासी गौरव माहेश्वरी पुत्र राजेंद्र माहेश्वरी नहीं पकड़ा गया।
दूसरे दिन भी उसकी तलाश चलती रही। कोई सुराग न लगने पर उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। एसपी देहात राम मोहन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुईं हैं। संवाद