फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजस्व टीम पैमाइश कर लौटी, खेत पर घेरकर शिकायतकर्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। तीन दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने खेत की पैमाइश की थी। टीम के लौटने के बाद पड़ोसी खेत मालिकों ने शिकायतकर्ता की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। खेत मालिक ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित जमीनी विवाद कोर्ट में विचाराधीन बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रिठिया निवासी नन्हू पुत्र असीम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि असलम पुत्र नवी मोहम्मद ने उनके खेत की जमीन दबा रखी है। नन्हू के अनुसार, 29 जुलाई को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की पैमाइश की थी। पैमाइश के बाद टीम के चले जाने पर असलम को इसका बुरा लगा।
आरोप है कि इसी रंजिश में असलम पुत्र नवी मोहम्मद, सद्दाम पुत्र नूरनवी, इजादनवी पुत्र अब्दुल नवी और मुर्तजा पुत्र अली मोहम्मद ने खेत पर नन्हू को घेर लिया और लात-घूसों व डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

नन्हू जब शिकायत करने थाने जाने लगा तो उसी दौरान उसकी पत्नी मीना खेत पर पहुंच गई। चारों आरोपियों ने उसे भी गालियां दीं। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संबंधित जमीनी विवाद कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें