बदायूं। जिला व महिला अस्पताल समेत जिले की सीएचसी पर भी गार्ड तैनात किए जाने हैं। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्त् सैनिक को भर्ती किया जा रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल में 21 व महिला अस्पताल में 14 गार्ड तैनात किए जाएंगे। बृहस्पतिवार से पुरुष अस्पताल में पांच व महिला अस्पताल में तीन लोगों को तैनात किया जाएगा।
कोलकाता की घटना के बाद शासन ने जिला अस्पतालों से लेकर सीएचसी तक को सुरक्षा प्रदान करने को कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों पर डाक्टर- कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों को भर्ती कर सुरक्षा में लगाने का फैसला लिया है। इसकी प्रक्रिया करीब एक माह से चल रही है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने जिला अस्पताल को पांच और महिला अस्पताल को चार सुरक्षा गार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सौंपे हैं। आज से दोनों अस्पतालों में पूर्व सैनिक गार्ड के रूप में तैनात रहेंगे।