फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिटायर दरोगा और उसके पुत्रों ने की मारपीट, महिला का गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। मामूली विवाद में चार लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। गर्भवती महिला के पेट में चोट आने से उसका गर्भपात हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


कस्बा के वार्ड एक में रहने वाली विमला देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि रास्ते को लेकर मुहल्ले के ही रिटायर्ड दरोगा कैलाश चंद्र व उनके बेटे राजीव कुमार, विपिन कुमार, विजय कुमार शुक्रवार दोपहर लाठी डंडे लेकर आ गए। देखते ही चारों लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुगंधी, निर्जला, सरस्वती के गंभीर घायल हो गईं। विमला ने बताया कि उनकी गर्भवती पुत्रवधू सरस्वती के पेट में राजीव ने लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। दबंगों ने उसके बेटों के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आने लगे। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए अपने घर में घुस गए। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें