फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से सेवानिवृत्त दरोगा के नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्न समारोह के बाद टैंट का सामान अनलोड कराके घर लौट रहा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता समेत चार लोग घायल हैं। मृतक सेवानिवृत्त दरोगा का नाती था।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू निवासी कृष्णपाल के बेटे का शुक्रवार रात लग्न समारोह था। सुबह में घरवाले टैंट का सामान कछला अनलोड कराने के लिए निकले। लौटते में चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर पलट कर खाई में गिर गया। ट्रैक्टर सवार अतुल (16) पुत्र अनिल सिंह नीचे दब गया। उसका पिता अनिल, रंजीत, जोंटी और जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दोहरे का टिंकू घायल हो गया। अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में टिंकू की हालत गंभीर है।
हादसे की सूचना के बाद दहेमू से ग्रामीणों के साथ मृतक के घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को खिसका कर अतुल के शव को बाहर निकाला। कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के घरवालों से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के बाबा सेवानिवृत्त दरोगा वीरपाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को हादसे की तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

लग्न की खुशियां हुई काफूर
उझानी। शुक्रवार देर रात तक चले लग्न समारोह में सेवानिवृत्त दरोगा वीरपाल के नाते-रिश्तेदार भी शरीक हुए थे। ज्यादातर रिश्तेदार विदा भी नहीं हो पाए थे कि हादसे की भनक लगते ही घर में कोहराम मच गया। पलक झपकते ही लग्न की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे में बाइक सवार युवक घायल
उझानी। नगर में अंबेडकर चौराहे के पास नई बस्ती निवासी मुन्ने के 30 वर्षीय पुत्र बाइक सवार सलीम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सलीम का पैर टूट गया। सूचना मिलते ही घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सलीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें