फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी में सांस के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए लग रही लाइन

Tue, 21 Jan 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने को खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सर्दी के मौसम में बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में डॉक्टर उनको एक्सरे कराने की सलाह दे रहे हैं। एक्सरे कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में आए 1280 मरीजों में से सांस लेने में दिक्कत होने के चलते 200 से अधिक मरीजों के एक्सरे कराए गए। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एक्स-रे कक्ष के बाहर लाइन लगी रही।
विज्ञापन


ठंड में अस्थमा (दमा) के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सांस लेने में तकलीफ व सीने में भारीपन की समस्या लेकर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 25 से ज्यादा ऐसे मामले आ रहे हैं। हर दिन इनमें से तीन से चार को भर्ती करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएम कमल का कहना है कि इस समय खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है।
सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ने के कारण दवा की डोज बढ़ानी पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों की सांस की नली पर सूजन आ रही है। इसके लिए उनका एक्सरे कराना पड़ रहा है। सोमवार को दो सौ से अधिक लोगों का जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया।
विज्ञापन

रमनगला से आए साधुराम ने बताया कि डॉक्टर ने सांस की नली पर सूजन के अलावा फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया है। एक्सरे कराने के लिए भेजा है। यहां एक घंटे से लाइन में लगे हैं, सांस में दिक्कत हो रही है। हरी नगला के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि 40 किलोमीटर दूर से आए हैं। शनिवार को भी एक्सरे नहीं हो सका। सोमवार की सुबह नौ बजे तक अस्पताल आ गए। डॉक्टर ने एक्सरे कराने के लिए लिखा है। एक बजे तक एक्सरे नहीं हो सके। सांस लेने में दिक्कत हो रही है।



डॉक्टरों की सलाह
- सुबह-शाम खुली जगह में सैर व व्यायाम न करें।
- मास्क लगाकर ही बाहर जाएं।
- बुजुर्ग व सांस के पुराने मरीज, बच्चे व गर्भवती महिलाएं ज्यादा सावधानी बरतें।

- घर पर भाप ले सकते हैं।


इन दिनों सांस की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनके एक्सरे कराए जा रहे हैं। रोजाना करीब 200-250 एक्सरे हो रहे हैं। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें