फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थता से कराएं विवादों का निस्तारण : एडीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने बताया कि पूरे देश में 31 जनवरी तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान” चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण कराना है, ताकि वादकारियों को शीघ्र, सरल और कम खर्च में न्याय मिल सके। एडीजे ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा प्रकरण, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति बंटवारे के मामले, बेदखली से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस तथा कुछ आपराधिक मामलों का भी मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-2.0 के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें