दास कॉलेज में शोध कार्यशाला में बोलते प्राचार्य डॉ.आशीष कुमार सक्सेना। स्रोत-संस्थान
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शोध निदेशालय एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित शोध कार्यशाला का समापन हुआ। प्राचार्य डाॅ. आशीष कुमार सक्सेना ने इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
कार्यशाला में शोध के विविध पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से जुड़े प्रतिभागियों समेत लगभग 100 शोधार्थियों ने कार्यशाला में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सक्रिय सहभागिता निभाई। डाॅ. प्रमोद कुमार वार्ष्णेय व डाॅ. मदन मोहन वार्ष्णेय ने अनुसंधान में उत्कृष्टता बनाए रखने पर बल दिया।
शोध निदेशक डाॅ. मनवीर सिंह, डाॅ. विक्रांत उपाध्याय, डाॅ. आशीष कुमार गुप्ता, डाॅ. जीवन कुमार सारस्वत एवं प्रिंस विशाल दीक्षित को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समापन सत्र का संचालन डाॅ. जीवन कुमार सारस्वत ने किया। संवाद