बदायूं। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक शोध करेंगे। इसके लिए एथिकल कमेटी का गठन किया गया है। अब 12 जुलाई को बैठक के बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में हर दिन 700 से ज्यादा मरीज आते है। इन मरीजों की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टर उन पर शोध कर सकेंगे। इसके बाद परिणाम सकारात्मक आते है तो उसे दूसरे पर लागू किया जाएगा। अभी तक यह काम फैकल्टी के अभाव नहीं हो रहा था। अब शोध के लिए शासन स्तर से एथिकल कमेटी का गठन हो चुका है। इसमें सैफई, इटावा, लखनऊ मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों को भी शामिल किया गया है।
कुल 12 चिकित्सक शामिल होंगे। जिस विषय पर शोध करना है, उसका प्रस्ताव एथिकल कमेटी के सामने प्रस्ताव रखेंगे। अगर कमेटी को लगेगा कि यह जनता के हित में है तो अनुमति दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि रिसर्च के लिए एथिकल कमेटी का गठन हो चुका है। 12 जुलाई को इसकी बैठक होनी है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।