फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहन के प्रेमी की हत्या के आरोपी तीन भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बहन के प्रेमी की मजदूरी के लिए मध्य प्रदेश ले जाकर हत्या करने के मामले में अदालत के आदेश पर तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी हैै।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश निवासी मैनादेवी की ओर से कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मैना देवी के बेटे दामोदर से गांव के ही रामकृपाल की बहन शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन राजी नहीं थे। कुछ समय बाद युवती की दूसरी जगह शादी हो गई, लेकिन कुछ सालों में ही तलाक हो गया। इसके बाद युवती मायके आकर रहने लगी।
आरोप है कि वह दामोदर से ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इससे उसके परिजन दामोदर से रंजिश मानने लगे। चार जुलाई को युवती के भाई रामकृपाल, महेश और संजीव मजदूरी करने के लिए दामोदर को मध्यप्रदेश ले गए। वहां 24 जुलाई को पीटकर दामोदर की हत्या कर दी और शव गांव लाकर आत्महत्या करने की बात प्रचारित कर दी। मैना देवी ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब अदालत में वाद दायर किया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर नवदिया धनेश निवासी रामकृपाल, महेश और संजीव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें