फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुल स्वीकृत न हुआ तो 21 से विधायक आवास पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में उप जिला​धिकारी को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। पुरैना के ग्रामीणों ने देवहा नदी पर पुल स्वीकृत न होने पर 21 नवंबर से विधायक आवास पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीएम महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें विधायक पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शासन ने देवहा नदी पर पुरैना के पास पुल स्वीकृत किया था, लेकिन राजनीतिक दबाव में पुल गांव ललौर गुजरानपुर के पास बनवा दिया गया। पुरैना समेत करीब 12 गांवों के लोगों ने दूसरा पुल बनवाने की मांग को लेकर कई माह पूर्व विधायक विवेक वर्मा के आवास के सामने कई दिन तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक ने पुरैना के पास पुल बनवाने का वादा कर आंदोलन खत्म करा दिया था।
ग्रामीणों ने कहा कि वादा करने के बाद भी विधायक ने अब तक पुल स्वीकृत नहीं कराया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 20 नवंबर तक विधायक ने पुल निर्माण को स्वीकृति नहीं दिलाई तो 21 नवंबर से विधायक आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश कुमार, राजकुमार, राम सिंह, ज्ञानेंद्र गंगवार, कृष्णकुमार, दिगंबर देव, मेवाराम, ओमप्रकाश, तेज बहादुर वर्मा, रामप्रसाद, सौरभ भारती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें