फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाहजहांपुर के दरोगा पर मुकदमा लिखाने वाली युवती पर रिपोर्ट

Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर में दरोगा पर एफआईआर कराने से चर्चा में आई युवती के खिलाफ एक वकील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वकील पशुपति नाथ श्रीवास्तव का कहना है कि युवती पिछले कई साल से कचहरी आ रही है। वह उनके पड़ाेसी वकील की मुवक्किल थी। दोनों एक साथ काम करते थे। इससे जान पहचान हो गई थी। युवती एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा भी है। वह उनके साथ चैंबर में बैठने लगी थी। वह अब तक पुलिस अधिकारी, वकील, प्रोफेसर और पत्रकार समेत तमाम लोगों पर एफआईआर दर्ज करा चुकी है। वह एक मामले में आरोपी की प्रयागराज से जमानत खारिज कराने का दबाव बना रही थी। उन्होंने इन्कार कर दिया तो उसने 50 हजार रुपये मांगे। बोली रुपये नहीं दोगे तो वह उनके खिलाफ भी रिपोर्ट करा देगी। इससे वकील की हालत बिगड़ गई। एक माह पहले युवती और उसकी बहनों ने उनके साथ आकर मारपीट कर दी। इससे वकील ने युवती और उसकी दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। संवाद
विज्ञापन


दुकानदार के खिलाफ एफआईआर
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने युवक का हाथ कटने के मामले में दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवक नीरज सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय का रहने वाला है। वह एक सितंबर को टंडन प्लाजा स्थित रॉयल कंप्यूटर की दुकान पर गया था। वहां अचानक दुकान का प्लास्टर छिटकर उसके हाथ पर गिर गया था, जिससे उसका हाथ कट गया था। पहले दुकानदार नितेश ने उसका इलाज कराने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में उसके साथ धोखा कर दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें