बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले खाने में कीड़े निकलने की बात सामने आई है। सीएमएस ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
वार्डों में भर्ती मरीजों को मंगलवार देर शाम को खाना दिया गया। इसमें उनको सोयाबीन की बरी और आलू परोसे गए, लेकिन बरी में कीडे़ मिलने पर मरीजों ने हंगामा किया। जानकारी पर सीएमएस ने मरीजों से बात की। साथ ही जांच कराने की बात कही। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि खाने में कीडे़ निकलने की बात मरीजों ने बताई। इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद