फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वृद्धा का ईंट से सिर फोड़ने, बेटे को पीटने की शिक्षक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अदालत के आदेश पर अलापुर थाने में वृद्धा का ईंट से सिर फोड़ने एवं बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी मुंतखिब पुत्र कल्लू खां ने अदालत में दिए प्रार्थना में कहा था कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उनके मकान के पड़ोस में शिक्षक ताहिर पुत्र अकबर रहता है। 19 नवंबर की शाम पांच बजे ताहिर अपने घर की छत पर बाउंड्री बनवा रहा था।
इसी बीच ताहिर ने जानबूझकर उनकी वृद्ध मां के सिर पर ईंट फेंककर मार दी। ईंट लगने से उनकी मां के सिर में गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गई। इस पर उन्होंने ताहिर से पूछा तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा। मां को फतेहगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज कराने के दौरान उन पर लोगों का काफी कर्ज हो गया।
विज्ञापन

जब उन्होंने ताहिर से इलाज में खर्च हो रहे रुपये मांगे तो वह आग बबूला हो गया। ताहिर ने कहा- अभी तो ईंट मारी है। किसी दिन जान से मार देगा। वह आगबबूला होकर जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते ताहिर रंजिश मानने लगा।
30 दिसंबर को वह अज्ञात लोगों को लेकर घर में घुस आया। गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की। अदालत के आदेश पर अलापुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें