फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 14 झोलाछाप और अवैध लैब के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निजी पैथोलॉजी लैबों की जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज करने वाले झोलाछापों और लैब संचालकों पर को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को दातागंज तहसील क्षेत्र में 14 झोलाछाप और अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 20 डॉक्टरों और लैबों को फिर नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष अगस्त से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर ने निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराई थी, जहां उन्हें डेंगू बताया गया। स्वास्थ्य विभाग अब तक 32 मौतों का ऑडिट भी कर चुका है। पिछले दिनों 25 पैथोलॉजी लैबों को नोटिस दिया गया था। शुक्रवार को दातागंज तहसील के नोडल अधिकारी/नोडल अधिकारी संक्रामक नियंत्रण सेल डॉ. तहसीन की ओर से अमरपाल, एसके देव, सीके राय, बीके विश्वास, कौशल कुमार, सोनू सक्सेना, केशव यादव, सोनू शाक्य, कुंवर बहादुर उर्फ कुंवरपाल, राजीव, जयपाल, पुष्पेंद्र, अमरपाल व रहमुल हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं, फिर से जिले में अलग-अलग स्थानों पर तहसील सदर के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार की ओर से 20 डॉक्टरों और पैथोलॉजी लैबों को नोटिस भी जारी किया गया है। इन सभी को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। चेतावनी दी है कि पक्ष न रखने और रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कागजात प्रस्तुत न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब चलाने वाले और झोलाछापों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को ऐसे 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहसील सदर के नोडल अधिकारी की ओर से भी नोटिस जारी किए हैं। -डॉ. तहसीन, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें