बिनावर। कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक पर उसकी सहायक कर्मचारी ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
अल्ट्रासाउंड केंद्र पर तीन साल से काम कर रही दो युवतियों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि बीते शनिवार अपराह्न करीब दो बजे संचालक ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवतियां किसी तरह केंद्र से घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि एक युवती को हटाने को लेकर संचालक से कहासुनी हुई थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद