फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी बांकेलाल की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़े बांकेलाल हत्याकांड के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
- मुख्य आरोपी हाकिम फरार, लेना चाहता था अपने भाई की हत्या का बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिहारी की गौटिया के मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। एक योजना के तहत इस हत्याकांड में आरोपी महिला को शामिल किया गया था। पहले उसकी बांकेलाल से दोस्ती कराई गई। 12 फरवरी की रात बांकेलाल को उसके ही ट्यूबवेल पर ले जाया गया। फिर शराब पिलाकर उसकी चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। इसमें पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन लोगों को जेल भेजा है। अभी इसमें मुख्य आरोपी हाकिम नहीं पकड़ा गया है।
बुधवार दोपहर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 12 फरवरी की रात बिहारी की गौटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। इसके दूसरे दिन परिवार वाले खेत पर पहुंचे, तब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई थी। इसमें मुकद्दम के छोटे भाई ने अपने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को बुलाकर थाने में बैठा लिया और हत्याकांड की छानबीन शुरू कर दी। मुकद्दम के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि ग्राम कैली निवासी पूजा पत्नी राम सिंह ने उन्हें सात बार कॉल की थी। तो वहीं पूजा लगातार गांव भैंसामई निवासी हिस्ट्रीशीटर फाजिल के संपर्क में थी। इससे पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक पूजा और फाजिल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे वह उसको बचाने की कोशिश कर रही थी। उसने एक गांव के प्रधान के देवर समेत चार अन्य लोगों के नाम लिए। फिर उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जब कड़ी से कड़ियां मिलाई गईं तो पता चला कि बांकेलाल की हत्या फाजिल और गांव दुगरैया निवासी जाबिर पुत्र असलम ने की थी। उस दौरान पूजा भी मौजूद थी। यह हत्या बिहारी की गौटिया निवासी हाकिम ने कराई थी।
वर्ष 1998 में हाकिम के भाई गुलफाम की हत्या हुई थी। इसमें गांव के कई लोग जेल गए थे लेकिन हाकिम मान रहा था कि उसके भाई की हत्या बांकेलाल ने कराई थी। इसके अलावा बांकेलाल ने फाजिल के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे वो भी दुश्मनी मान रहा था। इसमें हाकिम ने फाजिल को दो लाख रुपये की सुपारी दी और 12 फरवरी की रात बांकेलाल की हत्या करवा दी। फिलहाल हाकिम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने पूजा, फाजिल और जाबिर को जेल भेज दिया है।

हत्या से पहले फाजिल ने रिजार्च कराया था पूजा का मोबाइल
- पुलिस के मुताबिक पूजा और बांकेलाल की दोस्ती कुछ ही दिन पहले हुई थी। योजना के तहत पूजा और बांकेलाल की दोस्ती कराई गई थी। बांकेलाल से बात करने के लिए फाजिल ने पूजा का मोबाइल रिचार्ज भी कराया था, जिससे पूजा लगातार बांकेलाल से बात कर रही थी। उधर से महिला से दोस्ती होने से बांकेलाल ज्यादा खुश थे। महिला ने हत्या से पहले उसे शराब पिलाई थी।
-
आला कत्ल चाकू, गढ़ासा बरामद
- बांकेलाल हत्याकांड में थाना पुलिस ने आला कत्ल चाकू बताया है लेकिन बरामदगी गढ़ासे की दिखाई है। यह भी बताया जा रहा है कि आला कत्ल आलू के खेत से बरामद हुआ था जबकि बांकेलाल का मोबाइल पुलिस लाइन चौराहे पर नाले से बरामद हुआ था। इसके लिए पुलिस ने नाले की सफाई कराई गई थी। तब कहीं उसका मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, एक पौनिया, चार कारतूस भी बरामद किए हैं।
-
एक माननीय के इशारे पर छोड़ दिया गया प्रधान का देवर
- इस हत्याकांड में पकड़ा गया प्रधान का देवर अक्सर थाने आता-जाता रहता था। उसके एक माननीय से भी अच्छे संबंध में हैं। बताते हैं कि जिस दिन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। उसी दिन से माननीय उसे छुड़ाने की कोशिश में लग गए थे। हालांकि पुलिस लोगों को दिखाने लिए उसे थाने में बैठाए रही लेकिन आखिर में हत्याकांड से उसका नाम ही निकाल दिया। उसके अलावा जो तीन और लोग पकड़े गए थे। उन्हें भी छोड़ दिया गया। इसमें चर्चा यह है कि पुलिस ने उसे छोड़ने के 40 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन

-
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी पूजा, शामिल था प्रधान का देवर
- महिला आरोपी पूजा अब तक कई लोगों के आपतित्तजनक वीडियो बनाकर ठग चुगी थी। इसमें माननीय के इशारे पर छोड़ा गया प्रधान का देवर भी शामिल था। वह लोगों को पूजा से मिलवाता था और पूजा उनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाती थी। फिर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इस तरह कई लोगों को पुलिस ने पूजा के पास से वीडियो बनाने वाला पेन भी बरामद किया है लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि अगर कोई ठगी का शिकार व्यक्ति तहरीर देता है तो इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस लाइन में खड़े बांकेलाल हत्याकांड के आरोपी। संवाद

पुलिस लाइन में खड़े बांकेलाल हत्याकांड के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें