फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी टूटने से आहत युवती ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती (बदायूं)। शादी टूटने से आहत युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
थाना क्षेत्र के करियामई गांव में रविवार रात 24 वर्षीय सपना पुत्री जगवीर सिंह ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसकी शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास के साथ तय हुई थी। 22 अप्रैल 2023 को उसकी शादी होनी थी। उसकी शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। शादी से सात दिन पहले विकास ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे युवती को धक्का लगा।
विज्ञापन

करीब तीन माह तक वह घुट घुटकर जीती रही। रविवार रात उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। बाद में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

बाद में पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी विकास, उसके पिता प्रेमपाल, उसकी मां देव वती, भाई आकाश, नीलम पुत्री वेदप्रकाश, कुंवरपाल और लाखन के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें