बदायूं। मझिया गांव के कोटेदार पंकज कुमार के द्वारा घटतौली की जा रही है। इसकी शिकायत किसी ने डीएम मनोज कुमार से की। डीएम के निर्देश पर कोटेदार की जांच की गई।
इसमें पाया गया कि वह राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा था। मशीन से पर्ची पूरी निकाल रहा था, लेकिन राशन कम दिया जा रहा था। जांच पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने की। मामला सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। संवाद