फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिचौलिए समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर इलाके में अवैध गन्ना मंडी पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बिचौलिए मुन्ना यादव व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बिचौलिया फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर रोशननगर में आसपास के तमाम किसान अपना गन्ना लेकर आ रहे थे। बिचौलिए उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे थे और अवैध मंडी चलाते हुए उनसे बिना पर्ची के गन्ना खरीदकर सीधे चीनी मिलों को सप्लाई कर रहे थे। यहां मुन्ना यादव भी कई चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीदकर मिलों को सप्लाई कर रहा था।
वह चीनी मिल से सीधे रुपये लेता था और किसानों को नकद रुपये देकर गन्ना खरीद रहा था। मंगलवार को गन्ना सचिव राजीव कुमार सिंह ने तीन ट्राॅलों में भरा गन्ना पकड़ा था लेकिन उनके चालक और बिचौलिए मौके से भाग गए थे। जानकारी करने पर पता चला था के ये ट्राॅले मुन्ना यादव के हैं। गन्ना सचिव ने उसके खिलाफ इस्लामनगर थाना पुलिस को तहरीर थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुन्ना यादव समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
आरोपी ने फोन पर गन्ना सचिव का दी देख लेने की धमकी
गन्ना सचिव राजीव कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि जब उन्होंने गन्ना लदे ट्राॅलों को पकड़ा तो उनके साथ कोई ड्राइवर नहीं था। वह ड्राइवर को लेने इस्लामनगर चौराहे पर गए तब आरोपी ट्राॅले लेकर भाग गए। गन्ना सचिव के अनुसार, जब अगले दिन उन्होंने मुन्ना यादव से फोन पर संपर्क किया तो उसने अभद्र व्यवहार करते हुए देख लेने की धमकी दी। गन्ना सचिव के अनुसार, मुन्ना यादव नाम का बिचौलिया बेलबाड़ा चीनी मिल मुरादाबाद तथ वीनस शुगर मिल संभल को भी गन्ना सप्लाई करता था।
-
विवेचना को लटकाकर मालिक व प्रबंधन को लाभ देने का प्रयास
बदायूं। किसानों का गन्ना खरीदकर यदु शुगर मिल को सप्लाई करने वाले तीनों बिचौलियों को तो पुलिस ने मौके से पकड़कर जेल भेज दिया लेकिन अब तक अन्य किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों का कहना है कि मिल मालिक व प्रबंधतंत्र को लाभ देने के उद्देश्य से विवेचना के नाम पर मामले का लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसओ फैजगंज बेहटा वेदपाल सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज है। तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। विवेचना चल रही है। इस्पेक्टर बिसौली राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि अभी इस मामले में सुबूत एकत्र किए जा रहे हैं। बड़ा मामला है। जो भी कार्रवाई होगी वह सुबूतों के आधार पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें