नूरपुर पिनौनी। ब्लॉक इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में चल रहे पांच कुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौथे दिन यजमानों ने यज्ञ में पहुंच कर आहुतियां दी। मुख्य आचार्य पंडित कैलाश उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ की परिक्रमा करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं। वृंदावन से आए कलाकारों ने यहां रासलीला का मंचन भी किया। आचार्य विनीत वशिष्ठ, विकास दीक्षित, अर्जुन गौड़, गौरव शर्मा ने यजमानों को यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, विकास गुप्ता, हेमंत गुप्ता, बृजेश दीक्षित, संजू दीक्षित, राकेश पुजारी, गुड्डू शर्मा, डॉ विपिन शर्मा, डॉ गौरेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजीव शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद