फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंगदारी व जानलेवा हमले के मामले में पिता-पुत्रों समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबे निवासी भाजपा नेता से लोरेंस विश्नोई गैंग के नाम से डरा धमकाकर पांच की रंगदारी व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबे निवासी अमन मयंक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भाजपा के सक्रिय सदस्य व नेता हैं। पड़ोसी सुरेश चंद्र शर्मा, उसके बेटे रजत शर्मा व भास्कर शर्मा झगलाड़ू किस्म के हैं। वह आए दिन उन्हें व उनके परिवार को परेशान करते हैं। 11 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपी अब मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। वह सात अप्रैल को राम नवमी की शोभायात्रा के देखकर घर लौट रहा था। इस बीच सुरेश चंद्र शर्मा, रजत शर्मा, भास्कर शर्मा व अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार व तमंचे थे। आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर उन्हें व परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

रजत शर्मा और उसके भाई भास्कर शर्मा ने उनसे कहा कि पंकज मौर्य व पुष्कर राठौ़ड को जान से मारने की सुपारी भी दी है। हमारा संपर्क लोरेंस विश्नोई गैंग से है। इसी बीच आरोपियों ने उस पर खंजर से जानलेवा किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। मौके पर भीड़ जुटने पर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे। आज पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें