फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दंपती को आत्महत्या के लिए उकसाने में तीन नामजद समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। दंपती की आत्महत्या के मामले में थाना पुलिस ने चौथे दिन तीन नामजद समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। आत्महत्या करने वाले मनोज के बड़े भाई रूपेश, भाभी एकता और तहेरे भाई संकल दीप को नामजद किया गया है, जबकि एकता के तीन रिश्तेदारों को अज्ञात में दर्शाया गया है। मनोज के ससुर दिनेश पाल सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से यह लोग उनकी बेटी रंजना को परेशान कर रहे थे। रूपेश, मनोज के हिस्से की जमीन भी हड़पना चाहता था। दोनों का उत्पीड़न हो रहा था। आजिज आकर दोनों ने जान दे दी।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरायमय खेड़ा निवासी दिनेश पाल सिंह ने बुधवार सुबह बिल्सी थाने पहुंचकर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि उन्होंने 11 मई 2022 को अपनी बेटी रंजना की शादी नगला तरऊ निवासी मनोज पुत्र श्रीपाल के साथ की थी। इसमें उन्होंने करीब छह लाख रुपये खर्च किए थे।
मनोज का भाई रूपेश और उसका परिवार एक ही मकान में रह रहा था। उनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे रूपेश, उसकी पत्नी एकता, मनोज का तहेरा भाई संकल दीप और एकता के दो भाई व भतीजी लगातार मिलकर उनका उत्पीड़न कर रहे थे। उनके साथ मारपीट करते थे। 14 जुलाई की रात मनोज और रंजना ने एक साथ साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

उन्होंने पहले भी कई बार मारपीट और शोषण के बारे में उन्हें बताया था। रूपेश पूरी जमीन पर कब्जा करना चाहता था। 15 जुलाई को उन्हें नगला तरऊ के सत्यवीर ने सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। गांव के कई लोगों ने बताया कि यह लोग मनोज और रंजना को परेशान रहे थे, जिसकी वजह से उन्हाेंने जान दे दी।
उसके बाद से रूपेश, उसकी पत्नी एकता और संकल दीप अपना घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें