फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, महिला से की छेड़खानी, 10 लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 02 Feb 2024 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

आरोपियों ने मामूली बात पर घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। युवक, उसकी पत्नी, बेटे के साथ मारपीट की। महिला से छेड़खानी भी की। इस मामले में पीड़ित ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा और महिला से छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने मामूली बात पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको और उसकी पत्नी, बेटे के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों लोगों को काफी चोटें आईं। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह 30 जनवरी की रात आरोपी राजपाल यादव के साथ कार से बरेली से आ रहा था। उस दौरान राजपाल शराब के काफी नशे में था। वह लगातार गालीगलौज कर रहा था। जब उससे गालीगलौज करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। राजपाल ने रास्ते में ही अपने परिवार वालों को सूचना दे दी। जब वह अपने घर पहुंचकर कपड़े बदल रहा था। तभी आरोपी राजपाल, नरेश यादव, धर्मेंद्र, सर्वेश, धर्मवीर, राजवीर, मनोज, श्यामवीर, लव कुमार, सुशील और एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे व फरसा लेकर उसके घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और बेटा आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। इस मारपीट से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसके घर से भाग गए। दूसरे दिन पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलवा और छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी इस मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें