फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओवरहेड टैंक के परिसर की दीवारों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
उझानी में मरम्मत करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला किलाखेड़ा स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई से पहले मजदूरों ने शुक्रवार सुबह परिसर की दीवारों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। टैंक सफाई कराने के लिए ठेकेदार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नलकूप ऑपरेटरों से जानकारी की। टैंक की सफाई का काम करीब आठ दिन तक चलेगा। इस दौरान किलाखेड़ा समेत आसपास छह मोहल्लों में सीधी और छोटे टैंक से पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


गंदगी और बालू जम जाने की वजह से नगर पालिका परिषद प्रशासन ने किलाखेड़ा मोहल्ला में बड़े ओवरहेड टैंक की सफाई कराने का पिछले दिनों निर्णय लिया था। जल निगम की ओर से सफाई और मरम्मत के लिए ठेकेदार को पूरी व्यवस्था सौंपी गई है।
ठेकेदार ने शुक्रवार सुबह पांच मजूदरों को लगाकर दीवारों की मरम्मत से पहले पुराने प्लास्टर की छंटाई का काम शुरू करवा दिया। टैंक की सफाई के लिए ठेकेदार ने बॉल्व भी खुलवाकर देखे। उन्होंने नलकूप ऑपरेटरों को बताया कि टैंक की सफाई का काम शनिवार सुबह से शुरू होगा। शुक्रवार को टैंक से उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति सुचारू रखी गई। जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि टैंक की सफाई विशेषज्ञों की टीम करेगी। टैंक के अंदर सफाई आदि के काम में सामान्य मजदूरों को नहीं जुटाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें